हिंदी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना इलाके में दो दोस्तों ने मिलकर कथित तौर पर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी । पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है हालांकि दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अनूपशहर की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र के कस्बा में ललित कुमार नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई सुनील भारती (32) के साथ दिनेश एवं अरविंद नामक व्यक्ति ने मारपीट की।
उन्होंने बताया कि इस मारपीट के कारण सुनील भारती की मौत हो गई ।
सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह ज्ञात हुआ कि यह तीनों व्यक्ति आपस में बैठकर अक्सर शराब पिया करते थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
Published : 2 December 2023, 7:52 PM IST
Topics : अनूपशहर आरोपी फरार उत्तर प्रदेश पीट कर हत्या पुलिस बुलंदशहर युवक
No related posts found.