Uttar Pradesh: गांधी की जयंती पर यूपी में होगा विधानमंडल के 36 घंटे के विशेष सत्र का आयोजन

कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर विधानमंडल के एक विशेष सत्र का आयोजन होगा।जो कल सुबह 11 बजे से शुरू होकर 36 घंटे तक चलेगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहें।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 October 2019, 4:54 PM IST

लखनऊ: यूपी विधानमंडल के कल आयोजित होने वाले विशेष सत्र के पहले विधानसभा स्पीकर ह्दय नारायण दीक्षित ने एक प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने 36 घंटे के विशेष सत्र के मुख्य बिंदुओ के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: पति ने पहले दिखाई ब्लू फिल्म, फिर की ऐसी डिमांड, पत्नी के विरोध करने उठाया ऐसा कदम

उन्होंने कहा की उनकी विदेश यात्रा के दौरान इस तरह के विशेष सत्र के आयोजन पर सहमति बनी और देश-विदेश के लोग इस सत्र को लेकर उत्सुक हैं। विधानसभा स्पीकर ने बताया की संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास के 17 लक्ष्य तय किये थे। विशेष सत्र में इन बिंदुओ पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

वर्तमान सरकार के 30 माह पूर्ण  होने पर कहा की ये कार्यकाल काफी अच्छा रहा है और महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती पर विधानमंडल के विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। 36 घण्टे के विशेष सत्र में 'सतत विकास लक्ष्य - 2030, उत्तर प्रदेश चर्चा के मुख्य विषयों मे शामिल रहेगा। साथ ही पांच P भी 'सतत विकास लक्ष्य' के मुख्य बिंदुओ में शामिल होगें। जो पीपुल, प्रोस्पेरिटी, पीस, पार्टनरशिप और प्लेनेट होंगे। सस्टेनेबल डेवेलपमेंट गोल (एसडीजी) जन, सम्पन्नता, शान्ति, साझेदारी एवं पृथ्वी पर आधारित है।

Published : 
  • 1 October 2019, 4:54 PM IST