
लखनऊ: लोक सभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) में समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी पद भी छोड़ दिया है। मौर्य द्वारा अपनी अलग पार्टी बनाने की अटकलें जोर पकड़ रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा (Resign)दिया था। तबसे ही उनके सपा से इस्तीफा देने की चर्चाएं जोरों पर थी।
यह भी पढ़ें: सपा ने 11 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार
लखनऊ
➡स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से दिया इस्तीफा
➡मौर्य ने MLC पद भी छोड़ा#SwamiPrasadMaurya #SamajwadiParty #AkhileshYadav pic.twitter.com/LEgObOaorB— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2024
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने इस पत्र में लिखा कि 12 और 13 फरवरी को लिखे गये दो पत्रों पर पार्टी ने कोई चर्चा नहीं की। बातचीत की कोई पहल न होने के कारण वे पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कसा तंज, जानिये क्या कहा
मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी।
Published : 20 February 2024, 1:01 PM IST
Topics : MLC resigned Samajwadi Party Swami Prasad Maurya uttar pradesh इस्तीफा उत्तर प्रदेश लखनऊ समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य