हिंदी
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर (Jaunpur)जिले के सिकरारा क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार पांच मजदूरों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस (Police) सूत्रों ने सोमवार को बताया कि समाधगंज बाजार के पास रविवार देर रात सवा 11 बजे जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज बस ने टक्कर (Collision) मार दी, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और उस पर सवार पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: बलरामपुर में वन्य जीव अभ्यारण और इको टूरिज्म हब बनाने की कवायद, जानिये पूरा अपडेट
उन्होने बताया कि समाधगंज बाजार के पास मकान ढालने वाले ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सात मजदूर कहीँ से काम करके जैसे ही प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर चढ़े हैं कि प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई टैक्टर ट्राली पर सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री धमाके में मृतकों संख्या बढ़कर 7 हुई, सात का इलाज जारी
घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया है।मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
Published : 26 February 2024, 10:45 AM IST
Topics : Accident Jaunpur Killed tractor uttar pradesh उत्तर प्रदेश जौनपुर ट्रैक्टर ट्राली रोडवेज बस सिकरारा