देवरिया में बाढ़ का संकट बढ़ा, हजारों एकड़ फसल जलमग्न

बाढ़ की स्थिति दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। यहां सभी नदियों और नालों का जलस्तर निरन्तर बढ़ता जा रहा है। लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में है।

Updated : 18 August 2017, 1:24 PM IST
google-preferred

देवरिया: जिले में भी बाढ़ की स्थिति दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। यहां बहने वाली सभी नदियों और नालों का जलस्तर निरन्तर बढ़ता जा रहा है। घाघरा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। मैदानी इलाकों में पानी भरने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ से घिरे विशुनपुर देवा के लोग सुरक्षित जगहों की तरफ जा रहे हैं।

नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से कोल खास, रामनगर, भदिला प्रथम, धनया उर्फ कुंद मोहाल आदि क्षेत्र चारों तरफ से पानी से घिर चुके हैं और यहां कई टापू बन गए हैं। उप जिलाधिकारी बरहज अरुण कुमार सिंह ने कटैलवा कटान स्थल का निरीक्षण करते समय बताया कि बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी है। विभिन्न स्थानों पर 31 नावें लगा दी गई है।
जेई नागेंद्र प्रताप सिंह ने कटाइलवा कटान स्थल पर बताया कि 1200 मीटर बंधे का निर्माण करने की स्वीकृति मिल गयी है, जिस पर 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे और पानी हटते ही निर्माण काम शुरू हो जाएगा।

Published : 
  • 18 August 2017, 1:24 PM IST

Related News

No related posts found.