हिंदी
सोनभद्र: सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक लड़के समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये।
ओबरा तहसील के उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र में सिंदुरिया मुख्य मार्ग के पास एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से कृष्ण गोपाल सिंह (58), गोलू उर्फ चंदन (25) और अलगू (60) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में बखडौर टोला का निवासी उमेश (14) अपने घर के सामने बैठा हुआ था तभी कड़की बिजली उस पर गिर गई।
सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में दो अन्य लोग बिजली की चपेट में आने से झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 22 June 2023, 7:11 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश घायल चोपन क्षेत्र बारिश बिजली मौत सोनभद्र सोनभद्र जिले
No related posts found.