
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़़क दुर्घटना में एक चिकित्सक की मौत हो गई और एक अन्य चिकित्सक घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर मोड़ पर हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान डॉ. विवेक यादव (38) के रूप में हुई जबकि चिकित्सक अब्रेजदान इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मंसूरपुर के थानाध्यक्ष अखिल चौधरी ने बताया कि डॉ. विवेक यादव की कार की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विवेक यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विवेक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Published : 4 November 2023, 6:41 PM IST
Topics : Doctor dies Road Accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश चिकित्सक की मौत मुजफ्फरनगर सड़क दुर्घटना