Uttar Pradesh: कासगंज में प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को गोली मारी, फेंक डाला नहर में

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी सगी बहन को गोली मार दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 March 2024, 4:30 PM IST
google-preferred

कासगंज: जिले के ढोलना कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी सगी बहन को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाई ने अपने मामा के साथ मिलकर घायल बहन को नहर में फेंक दिया।

कासगंज पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ढोलना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भाई अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहा था। सोमवार को बहन को फोन पर प्रेमी से करते देख युवक आग बबूला हो गया। गुस्से में लाल भाई ने अपनी सगी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती घायल हो गयी। इसके बाद युवक ने अपने मामा के साथ मिलकर युवती को उठाकर हजारा नहर में फेंक दिया।

यह भी पढें: नोएडा के ब्लू सफायर मॉल की घटना में पुलिस का बड़ा एक्शन, मालिकों पर हुई ये कार्रवाई 

घटना में पीड़ित लड़की की जान बच गई है और उसने पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी है। नोएडा के सेक्टर 115 में रहने वाली पीड़ित लड़की हाईस्कूल की छात्रा है।

युवती के पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। भाई जिम में कार्य करते हैं। युवती ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की सच्चाई जानने में जुट गई है।

Published :  4 March 2024, 4:30 PM IST

Advertisement