हिंदी
फतेहपुर: जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन डबल स्टोरी बिल्डिंग का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिससे काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कचेहरी परिसर का है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार काफी वक्त से कलेक्ट्रेट परिसर में बिल्डिंग की डबल स्टोरी बनाने का निर्माण कार्य चल रहा था। बिल्डिंग में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान उक्त हादसा हो गया।
अधिवक्ताओं ने हादसे के लिए बिल्डिंग बनाने वाले ठेकेदार को दोषी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डिंग बनाने में घटिया सामाग्री का और मानको के विरुद्ध निर्माण कार्य किया गया जिसके कारण यह हादसा हुआ।
उन्होंने ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
Published : 29 May 2024, 8:14 PM IST
Topics : Balcony construction collapsed Fatehpur उत्तर प्रदेश घायल छज्जा ढहा निर्माणाधीन बिल्डिंग फतेहुपुर मजदूर