Uttar Pradesh: सहारनपुर में अपहरण के बाद मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपहरण के बाद नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 March 2024, 6:53 PM IST
google-preferred

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपहरण के बाद नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कुतुबशेर थाना क्षेत्र में छह मार्च की शाम को एक 9 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ मौसी के घर आई थी। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बच्ची अचानक गायब हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज की राजनीति में बड़ा उलटफेर: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में हुए शामिल

परिजनों द्वारा बच्ची को काफी ढ़ूंढ़ा गया लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि बच्ची को एक अज्ञात शख्स अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी ने युवक ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया था।

 

Published : 
  • 9 March 2024, 6:53 PM IST