बालिका सुधार गृह में उत्पीड़न के आरोप में पांच बर्खास्त, प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जनता रोड स्थित आवासीय बालिका सुधार गृह में लड़कियों के गंभीर उत्पीड़न की शिकायत सही पाये जाने पर सुधार गृह की अधीक्षक समेत पांच कर्मचारियों की सेवा समाप्त करते हुये उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।