हिंदी
नई दिल्ली: महराजगंज जिले का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है।
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र और नौतनवा के पूर्व निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अमन को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी में शामिल कराया।
इस मुलाकात के बाद अमनमणि ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि वे 14 तारीख़ के बाद उनके हज़ारों समर्थक एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ पर इस बड़ी खबर के आने के बाद से जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
बड़ी संख्या में लोग डाइनामाइट न्यूज़ को फोन कर इस खबर की सत्यता जानना चाह रहे हैं।
इस सियासी उलटफेर के साथ लोग इसकी चर्चा करना शुरु कर दिये हैं कि क्या अमन लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?
इस बारे में सूत्रों का कहना है कि महराजगंज लोकसभा सीट पर सपा और कांग्रेस का गठबंधन है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हरी झंडी मिलने के बाद ही कांग्रेस यहां पर अपने उम्मीदवार को ऐलान करेगी।
अमन का चुनावी सफर: तीन बार लड़ चुके हैं चुनाव
अमनमणि 2012 में महराजगंज जिले की नौतनवा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। पहली बार 2017 में निर्दलीय चुनाव जीत उन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी लेकिन 2022 के चुनाव में बतौर बसपा प्रत्याशी वे नौतनवा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।
Published : 9 March 2024, 6:45 PM IST
Topics : amanmani tripathi Big upheaval Congress joins Maharajganj अमनमणि त्रिपाठी उलटफेर कांग्रेस महराजगंज लोकसभा चुनाव