हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रप ने ट्वीट करते हुए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पर आरोप लगाते हुए लिखा हम लोग बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन विरोधी नतीजों को चुराने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रप ने आगे कहा कि हम विरोधियों को ऐसा नहीं करने देंगे, जब पोलिंग बंद हो गई है तो उसके बाद वोट नहीं डाले जा सकते हैं। बता दें कि ट्विटर ने ट्रंप को ट्वीट को विवादित करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है।
Published : 4 November 2020, 11:57 AM IST
No related posts found.