हिंदी
वाशिंगटन: म्यांमार के रोहिंग्या को लेकर अमेरिका ने एक बड़ा खुलासा किया है। अमेरिका का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की जांच में रोहिंग्याओं को लेकर बड़े सबूत सामने आये हैं। अमेरिका ने कहा कि जांच परिणामों में म्यांमार की सेना ने ‘जातिसंहार की नीयत’ से रोहिंग्याओं की हत्याएं और उनके साथ दुष्कर्म किया।
एशियन गेम्सः घुड़सवारी में भारत को मिले दो रजत, खिलाड़ियों से और पदकों की उम्मीद
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस जांच का खुलासा करते हुए कहा कि, “संयुक्त राष्ट्र की जांच आगे बढ़ने से म्यांमार के रोहिंग्या के खिलाफ अत्याचारों के सबूत उजागर हुए हैं। अमेरिका हालांकि इस बात का निर्णय करेगा कि रोहिंग्याओं की हत्याएं और मानवता के खिलाफ अपराध उपलब्ध तथ्यों के प्रासांगिक विश्लेषण की समीक्षा करने के बाद किया गया अथवा नहीं।”
अमेरिका में टूर्नामेंट के दौरान रेस्टोरेंट में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, कई घायल
संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को अपनी जांच को सार्वजनिक किया था। जांच के परिणामों में कहा गया है कि इन जघन्य अपराधों के लिए म्यांमार के कमांडर इन चीफ और पांचों जनरलों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
Published : 28 August 2018, 12:26 PM IST
No related posts found.