हिंदी
महराजगंजः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के कार्यक्रम में उस समय भारी गहमागहमी जैसी मच गयी, जब मीटिंग हॉल के बाहर एक कार्यकर्ता हंगामा करने लगा। इस कार्यकर्ता को टांगकर सीढ़ियों से घसीटते हुए वहां से बाहर कर दिया गया। कार्यकर्ता को वहां से घसीटते हुए बाहर लाने के दृश्य देखकर कई लोग दंग रह गये।
पार्टी के कुछ नेताओं ने इस कार्यकर्ता पर शराब पीकर कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता का पार्टी पर एक सच्चे सिपाही का अपमान करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को महराजगंज दौरे पर पहुंचे। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से ठीक पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह महराजगंज दौरा पार्टी के लिये बेहद अहम माना जा रहा है।
Published : 9 January 2021, 5:21 PM IST
Topics : bjp Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महराजगंज स्वतंत्रदेव सिंह