हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होली के दिन मौसम अपना तेवर बदल सकता है। यूपी के इन जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। पढ़ें मौसम की पूरी अपडेट
14 और 15 मार्च को मौसम में बदलवा
जानकारी के मुताबिक बता दें कि 14 और 15 मार्च को मौसम में बदलवा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी में में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पश्चिम यूपी में कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई। दरअसल, बुधवार को मौसम विभाग ने बदलाव के आसार जताए थे। ऐसे में सुबह से सतही हवाएं चली। फिलहाल हवा की तेज रफ्तार नहीं थी। इसके बाद भी तापमान में कमी देखी गई।
इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, यूपी में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही। पश्चिमी हवाएं चलने के बावजूद कई जगह गर्मी देखी गई। ऐसे में बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार से शनिवार तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। ऐसे में कुछ इलाकों में येलो अलर्ट बना हुआ है। साथ ही कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Published : 13 March 2025, 1:07 PM IST
Topics : Dynamite News Holi 2025 latestnewsupdate up holi UP News uttar pradesh weather alert Weather News Weather Update