हिंदी
लखनऊ: यूपी एसटीएफ और वन विभाग लखनऊ की टीम ने हाथी दांत से बने चीजों का अवैध कारोबार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से हाथी दांत से बनी हुई तलवार, झड़ी, शतंरज की मोहरे व पासे, संदूक आदि सामान बरामद किये गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अभियुक्त की पहचान आलोक पाण्डेय के रूप में की गई, जो सिकन्दरपुर खुर्द थाना चिनहट लखनऊ का रहने वाला है। आरोपी को चारबाग लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा एक नेपाली व्यक्ति से हाथी दांत से बने सामानों की बिक्री की बात की जा रही थी, इसी दौरान अभियुक्त को दबोच लिया गया। मामले में अभियुक्त से आगे की विस्तृत पूछताछ की जारी है।
Published : 20 February 2023, 12:01 PM IST
Topics : अभियुक्त उत्तर प्रदेश गिरफ्तार यूपी एसटीएफ लखनऊ वन विभाग हाथी दांत
No related posts found.