हिंदी
लखनऊ: राज्य में कानून और व्यवस्था की समीक्षा के दो दिन बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आधा दर्जन सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

इस फेरबदल में आनंद कुमार, चंद्र प्रकाश, पीवी रामाशास्त्री, ब्रज भूषण, दीपेश जुनेजा और विजय कुमार प्रभावित हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पीवी रामा शास्त्री की छुट्टी कर दी गयी है। ये अब तक पीएम मोदी के इलाके में एडीजी जोन की कमान संभाले हुए थे। इनकी जगह ब्रज भूषण को भेजा गया है।
लंबे समय से चर्चा में रहे एडीजी जेल को आखिरकार डीजीपी हटवाने में सफल हो ही गये। इनकी जगह अब आनंद कुमार कारागार विभाग की कमान संभालेंगे।
Published : 14 June 2019, 11:54 AM IST
Topics : आईपीएस उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था तबादला सीनियर अफसर
No related posts found.