UP पुलिस में निकली बंपर भर्तियां, जानिये.. आवेदन और नौकरी की पूरी प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे उन युवाओं के लिये यूपी पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है इसकी तैयारियों में लगे हुये हैं। जनवरी 2019 से ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इस बार यूपी पुलिस की चयन की यह पूरी प्रक्रिया जून 2019 तक पूरी हो जायेगी। यूपी पुलिस की भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिये पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

Updated : 18 October 2018, 12:55 PM IST
google-preferred

लखनऊः प्रदेश की सेवा के लिये यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं का अब सपना सच होने जा रहा है। यूपी पुलिस में इस बंपर भर्तियां निकाली गई है। लोकसभा चुनाव और कुंभ मेले को देखते हुए व उत्तर प्रदेश की बढ़ रही आबादी और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिये यूपी पुलिस में 51216 पदों की भर्ती निकाली गई है।          

 

यह भी पढ़ेंः UP पुलिस में 41,520 कांस्टेबलों की बंपर भर्ती, इस तारीख को होगी परीक्षा

 

भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते अधिकारी

 

भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस के जरिये यूपी पुलिस में हजारों की संख्या में खाली पड़े पदों पर बहाली के लिये भर्ती का ऐलान किया है। बाता दें कि इन पदों में से सिविल पुलिस में महिलाओं के लिये 20 प्रतिशत पद निर्धारित किये गये हैं। अगले साल यानी 4 से 5 जनवरी 2019 में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।       

यह भी पढ़ेंः ग्राहक कृपया ध्यान दें.. 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, झेलनी पड़ सकती है कैश की किल्लत    

 

यूपी पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका 

 

यह भी पढ़ेंः चेन्नईः जेबकतरों की दरियादिली, पर्स लूटने के बाद दस्तावेजों को डाल रहे पोस्ट बॉक्स में  

वहीं इस बार भर्ती की प्रक्रिया ज्यादा लंबी नहीं चलेगी और जून 2019 तक आमंत्रित किये गये इन सभी पदों पर भर्ती की बहाली हो जायेगी। यूपी के उन युवाओं के लिये अब यह सुनहरा मौका है कि वे इतने पदों पर निकाली गई भर्ती में अपनी किस्मत को आजमा सकते हैं। यूपी पुलिस की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर वो जानकारी जो युवाओं के लिये जरूरी है इसके लिये भर्ती फॉर्म भरने वाले युवा उत्तर प्रदेश की रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन कर जानकारी जुटा सकते हैं।
 

Published : 
  • 18 October 2018, 12:55 PM IST

Advertisement
Advertisement