UP पुलिस में 41,520 कांस्टेबलों की बंपर भर्ती, इस तारीख को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल के 41,520 पदों की भर्ती परीक्षा में आई गड़बड़ी के बाद इसे रद्द कर दिया था। अब इस परीक्षा के लिये नई तारीख जारी कर दी गई है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिये पढ़ें, डाइनामाइट न्यूज़ की यह खास खबर

Updated : 17 October 2018, 5:19 PM IST
google-preferred

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की डेट बदल दी गई है। उत्तर प्रदेश रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड द्वारा 41,520 कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 2018 की परीक्षा 18 और 19 जून को आयोजित की गई थी लेकिन परीक्षा में आई गड़बड़ी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। 

अब जो खबर आ रही उसके अनुसार यह परीक्षा इसी महीने की 25 और 26 अक्टूबर के बीच आयोजित की जायेगी। अब नई तारीख का ऐलान करने के बाद रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही परिक्षार्थियों को नए एडमिट कार्ड भी जारी करेगा।      

यह भी पढ़ेंः ग्राहक कृपया ध्यान दें.. 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, झेलनी पड़ सकती है कैश की किल्लत

 

उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)

 

परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिये परीक्षार्थी रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर लॉग इन कर जानकारी जुटा सकते हैं। रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड ने 41,520 कांस्टेबल की भर्ती में 18,000 आर्म पुलिस बल और सिविल पुलिस बल के लिये 23,520 पदों की भर्ती निकाली थी।     

यह भी पढ़ेंः जानिये, एमजे अकबर के इस्तीफे के बाद क्या बोलीं प्रिया रमानी..

 

परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी (फाइल फोटो)

 

यह भी पढ़ेंः बड़ा धोखाः जिसे कुत्ता समझकर पाल रहा था शख्स वो निकला चूहा,जानिये.. कैसे हुआ खुलासा  

इसकी बहाली की प्रक्रिया 22 जनवरी 2018 को शुरू हुई थी। यूपी पुलिस में हो रही बंपर भर्ती के लिये प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध भी इसके पीछे एक कारण है। इसलिये यूपी पुलिस में इतने बंपर भर्ती निकाली गई है।   

 

Published : 
  • 17 October 2018, 5:19 PM IST

Advertisement
Advertisement