BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में आधी रात पुलिस और बदमाश के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां
ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसके कब्जे से अवैध हथियार और चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।