हिंदी
रायबरेली: मंडप में हुई एक अजीबोगरीब घटना ने हरियाणा से आए विवाह समारोह को एक तमाशा बना दिया। यह मामला तब सामने आया जब दूल्हा और उसके रिश्तेदार फर्जी निकले, जिसके कारण स्थानीय पुलिस को स्थिति संभालने के लिए करना पड़ा। रायबरेली के थाना मिल एरिया क्षेत्र के राघनपुर गांव में मंगलवार को हुए इस विवाह समारोह ने सभी को चौंका दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, मंगलवार को थाना मिल एरिया क्षेत्र में राघनपुर गांव में करीब 900 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से एक बारात चलकर यहाँ आई थी। वधु पक्ष के राघनपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शादी के लिए जो लड़का दिखाया गया था वह नहीं आया उसकी जगह पर कोई दूसरा लड़का आया। जिसे शादी के बिचौलिया रिसु पत्नी अजय निवासी डीह थाना क्षेत्र लेकर आई थी।
जब बारात मंडप में पहुंची तो समस्या की असलियत सामने आ गई। इसके लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि बिचौलिए पति-पत्नी ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फसाया। दूल्हे की वास्तविकता का पता लगाते हुए लड़की पक्ष ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान राजीव ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दूल्हे समेत बारात में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो महिलाएं भी थी।
गिरफ्तार किए गए नट में पवन कुमार, नरेश, दिनेश कुमार और बिचौलिए रिशु तथा उनके पति अजय शामिल हैं। जांच के दौरान पता चला है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो फर्जी दूल्हे दिखाकर शादी के बाद दुल्हन और उसके परिवार से पैसे और गहने लूटने का काम करता है।
वहीं इस मामले में थाना मिल एरिया इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि थाने में तीन लोगों को हिरासत में लाकर बिठाया गया है। अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है। इस मामले में दूल्हा पवन कुमार उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र नरेश निवासी झज्जर हरियाणा, नरेश पुत्र मोहर सिंह, रिश्तेदार दिनेश कुमार पुत्र रनवीर सिंह, बिचौलिए रिशु व उनके पति अजय पुत्र बीकापुर नारायणपुर थाना डीह, राम कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी दिल्ली व विमल व उनके पति रामकुमार को हिरासत में लिया गया है।
Published : 12 March 2025, 12:31 PM IST
Topics : Dynamite News Fake groom Mill Area area thana Panipat district Raebareli UPnews uppolice wedding wedding ceremony wedding hall