
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 8वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा का अपहरण करके उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
यह है पूरा मामला
पीड़िता सोमवार तड़के करीब तीन बजे शौच करने के लिए उठी थी। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर गेट के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी पीने लगी। आरोप है कि आरोपी उसका मुंह दबाकर उसे गांव से बाहर सरकारी स्कूल की तरफ ले गए। उन्होंने पहले छात्रा की पिटाई की, फिर इसके बाद उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। छात्रा उन आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर रोती हुई निर्वस्त्र हालत में घर पहुंची और इसके बाद बेहोश हो गई।
पुलिस से की गई शिकायत
इस घटना में नाबालिग छात्रा का शरीर झुलस गया। परिजन छात्रा की हालत देखकर उसे इलाज के लिए मेरठ ले गए। डॉक्टर ने छात्रा की हालत देखकर एसिड अटैक का मामला होने की आशंका जताते हुए पुलिस को बुलाने को कहा। जिसके बाद वह पीड़िता को लेकर तत्काल रहरा थाना पहुंचे। थाना प्रभारी अलका चौधरी जरूरी कार्रवाई करने के बाद खुद छात्रा को हायर सेंटर मेरठ ले गई। फिलहाल पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के भाई ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 7 October 2024, 7:23 PM IST
Topics : Acid attack Acid Attack on Girl Student Amroha News Jyotibaphule nagar News up crime UP News क्राइम तेजाब अटैक