लखनऊ में मेट्रो का हाई स्पीड ट्रायल रन आज

मेट्रो रेल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की देखरेख में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रायल रन किया जायेगा।

Updated : 14 August 2017, 11:19 AM IST
google-preferred

लखनऊ: राज्य की राजधानी लखनऊ में आज मेट्रो का हाई स्पीड ट्रायल रन होने जा रही है। मेट्रो का ट्रायल मेट्रो रेल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की देखरेख में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग मेट्रो स्टेशन के बीच होगा।

मेट्रो के ट्रायल रन से पहले सीएमआरएस द्वारा पिछले चार दिन से सभी स्तरों पर जरुरी निरीक्षण किया गया।

लखनऊ मेट्रो राजधानी में मेट्रो चलाने के लिए टेस्टिंग भी करवा चुका है। मेट्रो का ट्रायल रन आठों स्टेशनों के बीच होना प्रस्तावित है। इन सभी स्टेशनों के बीच की दूरी मेट्रो द्वारा 10 मिनट में पूरी की जायेगी। इस दौरान कार्यदायी संस्था के ट्रेन ऑपरेटर ही हाई स्पीड पर मेट्रो का संचालन करेंगे।

Published : 
  • 14 August 2017, 11:19 AM IST

Related News

No related posts found.