Uttar Pradesh: यूपी सरकार ने लगाई अफसरों की छुट्टियों पर रोक, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश में सरकार ने आने वाले कुछ समय के लिए सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए इसकी वजह

Updated : 31 October 2020, 12:39 PM IST
google-preferred

लखनऊः यूपी सरकार ने सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे आने वाले त्योहारों को कारण बताया जा रहा है।

त्योहारों के आयोजन के कारण छुट्टी पर रोक
प्रदेश के मुख्य सचिव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि- अभी त्योहारों का समय चल रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आने वाली परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर ना जाएं। आगे उन्होंने कहा- पराली जलाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश हैं। इसको लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जाए। 

कर्मचारियों को भी त्योहारी एडवांस 
इस दौरान यूपी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को त्योहारी एडवांस देने का फैसला किया जा रहा है। कर्मचारियों को छुट्टी ना देकर नकदी वाउचर और खरीदारी के लिए 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

Published : 
  • 31 October 2020, 12:39 PM IST