
गजरौला: यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक युवक को विवाहिता से इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। फेसबुक पर बात कर विवाहिता को मिलने बुलाया। लेकिन उसके साथ उस समय धोखा हो गया, जब विवाहिता की सांस उससे मिलने पहुंची औऱ भरे बाजार में उसकी पिटाई कर दी।
फेसबुक पर प्यार पड़ गया भारी
यूपी के गजरौला जिले में अजीब मामला सामने आ रहा है जहां, एक युवक की भरे बाजार में पिटाई हो गई। दरअसल, फेसबुक पर संभल के युवक का प्रेम प्रसंग बिजनौर जिले की विवाहिता से शुरू हो गया। जिसके बाद रविवार को प्रेमी ने उसे मिलने बुला लिया, लेकिन विवाहिता के बदले उसकी सास और अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने प्रेमी को सरे बाजार चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
सास ने आशिक की कर दी पिटाई
दरअसल, दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक विवाहिता के ससुरालवालों को लग गई। वह प्रेमी के बुलाने पर विवाहिता को साथ लेकर गजरौला पहुंच गए। इस दौरान दोनों कॉल पर बात करते रहे। प्रेमी ने इंद्रा चौक पर खड़ा होने की बात बताई। उसी दौरान एक कार युवक के पास आकर रुकी। उससे विवाहिता की सास समेत तीन लोग उतरे। उन्होंने प्रेमी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे चप्पलों से पीटा। भीड़ जुटी और पिटाई का कारण पूछा तो विवाहिता की सास ने सारा मामला बताया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष फरार
जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, उस समय तक दोनों पक्ष वहां से चले गए थे। अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन कोई भी पक्ष मौके पर नहीं मिला।
Published : 20 January 2025, 2:58 PM IST
Topics : Dynamite News Facebook Love Gajraula Lover Beaten Manoj Tibrewal Aakash Marital Affair relationship uttar pradesh क्राइम