हिंदी
मुरादाबाद: बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को वारंट जारी किया। अमीषा पर 11 लाख रुपये लेकर ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द करने का आरोप हैं। इवेंट कंपनी द्वारा दर्ज मुकदमे पर सुनवाई के बाद मुरादाबाद की एसीजेएम पांच कोर्ट ने वारंट जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को साल 2017 में पाकबड़ा के पांच सितारा होटल में कार्यक्रम में आना था। इसके लिए इवेंट कंपनी ने उन्हें 11 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था लेकिन, ऐन वक्त पर उन्होंने कार्यक्रम रद कर दिया था और वह नहीं आई थीं।
कार्यक्रम रद्द करने पर इवेंट कंपनी के मैनेजर पवन वर्मा ने 2017 में अमीषा पटेल के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया था। जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का परिवाद दर्ज किया गया था। मंगलवार को कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ वारंट जारी कर दिया।
Published : 19 July 2022, 6:33 PM IST
Topics : amisha patel Moradabad uttar pradesh अदालत अभिनेत्री अमीषा पटेल उत्तर प्रदेश धोखाधड़ी बालीवुड मुरादाबाद