हिंदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की तिथि घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम अलग-अलग समय पर कल यानि 18 जून को घोषित किये जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम दोपहर 2 बजे और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम शाम 4 बजे घोषित किये जाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट: upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखें जा सकते हैं।
Published : 17 June 2022, 5:29 PM IST
Topics : 10th 10वीं 12वीं UP Board उत्तर प्रदेश तिथी परिणाम परीक्षा यूपी बोर्ड रिजल्ट
No related posts found.