यूपी में अवैध कटान पर लगेगी लगाम, अयोध्या व देवीपाटन मंडल के एसटीएफ प्रभारी बने रवि शंकर प्रसाद

अवैध कटान की रोकथाम तथा राजस्व वृद्धि को लेकर एक बार फिर से टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 April 2024, 7:30 PM IST
google-preferred

अयोध्या‌: वन क्षेत्र में हो रहे अवैध कटान एवं राजस्व वृद्धि को लेकर वन कर्मियों की टीम गठित की गई है। इसके साथ ही रवि शंकर प्रसाद को अयोध्या व देवीपाटन मंडल के एसटीएफ प्रभारी बनाया गया है।  

मुख्य वन संरक्षक (मध्य क्षेत्र) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सरयू वृत्त अयोध्या एवं गोंडा से संबंधित वन क्षेत्र में हो रही अवैध कटान की रोकथाम तथा राजस्व वृद्धि को लेकर एक बार फिर से स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। 

रवि शंकर प्रसाद डिप्टी रेंजर को अयोध्या व देवीपाटन दोनों मंडलों का प्रभारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी गई है। 

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश लखनऊ रेणु सिंह द्वारा इस आशय को लेकर जारी किए गए आदेश पत्र में रवि शंकर प्रसाद के साथ देवीपाटन मंडल वृत कार्यालय में तैनात वनकर्मी उमेश कुमार तथा गोंडा रेंज में तैनात अमरीश चौधरी श्रावस्ती रेंज से योगेंद्र यादव, बहराइच वन विभाग से जहीरूद्दीन खान, कादीपुर रेंज सुल्तानपुर से चंद्रभान सोनकर, रामसनेहीघाट रेंज से मोहम्मद आसिफ, टिकरी रेंज से मनीष सिंह और गौरीगंज अमेठी रेंज से आलोक सिंह, अयोध्या के बीकापुर रेंज में तैनात राम प्रकाश और कुमारगंज रेंज में वनरक्षक पद पर तैनात लोकेश शर्मा को टीम का सदस्य नामित किया गया है। 

वन विभाग की एसटीएफ टीम के प्रभारी डिप्टी रेंजर रवि शंकर प्रसाद इसके पूर्व भी अयोध्या मंडल के टास्क फोर्स प्रभारी रह चुके हैं। हालांकि विभाग के शीर्ष अधिकारी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अबकी बार दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। 

रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वन क्षेत्र में हो रही अवैध कटान पूरी तरह से रोकी जाए साथ ही ए से कार्यों में संकलित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व की भारी वसूली भी की जाएगी।

Published : 
  • 18 April 2024, 7:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement