
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाए रखने वाली उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल एक्टिव होती दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सुनीता केजरीवाल ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' कैंपेन लॉन्च किया है जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनीता केजरीवाल को लेकर कहा है कि इन्होंने अपने साथियों को अलग कर दिया है और मैडम अब पद संभालने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने लालू यादव की पत्नी का उदाहरण देते हुए सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राबड़ी देवी ने भी बिहार में यही किया था।
यह भी पढ़ें: जाएंगे जेल या मिलेगी बेल? केजरीवाल पर फैसला आज
पुरी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए ये पहले पंजाब की सरकार को जिम्मेदार ठहराते थे। अब पंजाब में भी उनकी ही पार्टी की सरकार आ गई है तो किसको जिम्मेदार ठहरागें। कभी मोहल्ला क्लिनिक तो कभी एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रॉबलम हो जाती है।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय कहा करते थे कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। लेकिन ये आज सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ मिल गए हैं।
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सुनीता केजरीवाल पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उनको मिलता है, जिन्होंने अच्छे काम किए हों। केजरीवाल को दिल्ली आशीर्वाद नहीं श्राप दे रही है। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों से केजरीवाल की तुलना करना सेनानियों का अपमान है।
Published : 29 March 2024, 4:48 PM IST
Topics : Hardeep Puri New Delhi Sunita Kejriwal Targeted केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली निशाना सुनीता केजरीवाल हरदीप पुरी