हिंदी
नई दिल्ली: आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज गुरुवार को ईडी की रिमांड अवधि खत्म हो रही हैं। ऐसे में ईडी आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि आज ईडी केजरीवाल के रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी या फिर दिल्ली सीएम न्यायिक हिरासत में जेल जाएंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिमांड अवधि समाप्त होने पर ईडी आज गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में करेगी पेश। अब देखना ये होगा कि आज ईडी केजरीवाल के ईडी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी या केजरीवाल न्यायिक हिरासत में जेल जाएंगे।
Published : 28 March 2024, 10:15 AM IST
Topics : arvind kejriwal court ED hearing Liqour Policy अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति ईडी पेशी राउज एवेन्यू