Farmers Protest: पढिये, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की देश के किसानों को लिखी ये चिट्ठी, आंदोलन के बीच दिए ये आश्वासन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के किसानों को चिट्ठी लिखी है। जानिये क्या लिखा है उन्होंने इस चिट्ठी में..

Updated : 17 December 2020, 7:28 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध को लेकर किसानों के जारी आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के किसानों को गुरूवार शाम एक चिट्ठी लिखी है। कृषि मंत्री ने 8 पन्नों की इस चिट्ठी में देश के किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें 8 आश्वासन दिए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने इस चिट्ठी में यह भी कहा कि राजनीति के लिए कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं।

कृषि मंत्री के खत की मुख्य बातें

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार एमएसपपी  पर लिखित में आश्वासन देने को तैयार है। नये कानून में किसानों के लिये एमएसपपी जारी है और जारी रहेगी।

कृषि मंत्री ने अपने खत में सच और झूठ के नाम से दो कॉलम भी दिये है, जिसमें किसानों को बताया गया है कि नये कानून में क्या सच  है और क्या झूठ।

मुख्य प्वाइंट्स

नये कानून में किसानों की किसी भी कीमत पर जमीन को खतरा नहीं, मालिकाना हक उन्हीं का रहेगा।
देश के किसानों को तय समय पर भुगतान किया जाएगा। 

तय समय पर भुगतान नहीं करने पर नये कानून के तहत जुर्माना लगेगा। 
किसानों के पास खुले बाजार में अच्छे दाम पर फसल बेचने का विकल्प मौजूद रहेगा।
MSP जारी है और जारी रहेगी। इसके साथ ही मंडियां भी चालू हैं और चालू रहेंगी। APMC मंडियां कानून के दायरे से बाहर हैं
कोई भी समझौता फसलों के लिए होगा, न कि जमीन के लिए। किसान जब चाहें करार या समझौता खत्म कर सकते हैं। 

किसानों के हितों में नये कानून में किए गए सुधार भारतीय कृषि में नए अध्याय की नींव बनेंगे। ये कानून देश के किसानों को और स्वतंत्र करेंगे व सशक्त करेंगे।

खत में ये भी बोले तोमर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव सभी का हित करने का प्रयास किया। पिछले 6 वर्षों का इतिहास इसका साक्षी है। 

कुछ किसान समूहों और राजनीतिक पार्टियों द्वारा अफवाह और गलत सूचना फैलाई जा रही है। उन्हें दूर करना मेरा काम है।

Published : 
  • 17 December 2020, 7:28 PM IST

Related News

No related posts found.