Rishi Kapoor died: देखिये पीएम मोदी ने क्या कहा ऋषि कपूर के निधन पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रतिभा के पावरहाउस थे।

Updated : 30 April 2020, 1:24 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रतिभा के पावरहाउस थे।

यह भी पढ़ेंः शानदार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 

 

मोदी ने कहा कि इस दुखद समाचार से उन्हें बहुत पीड़ा हुई है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “ऋषि कपूर जी बहुआयामी, सभी के प्रिय और खुशमिजाज थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थेे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में जुनूनी थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।”

यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड को लगी किसकी नजर? लॉकडाउन के बीच दो दिन में दो बड़े अभिनेताओं के निधन से सन्नाटे में फिल्म नगरी  

कपूर का कैंसर की लंबी जंग के बाद आज सुबह निधन हो गया।(वार्ता)

Published :  30 April 2020, 1:24 PM IST

Advertisement