
महराजगंजः फरेन्दा दक्षिणी बाईपास पर अनियंत्रित होकर लोडर मैजिक ने खड़े ट्रक में सामने से मारा टक्कर। इस हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई और तीन घायल हैं।
टक्कर में बेचई यादव पुत्र स्व. सवईनिवासी मुंडेरवा नवलपरासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। फरेन्दा कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः अपनी बदहाली पर रो रहा है नईकोट रेलवे स्टेशन, शिकायत के बाद भी प्रशासन कर रहा नजरअंदाज
वहीं चौधरी यादव, अब्दुल रहमान,विश्वनाथ निवासी जिगनहवा घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
Published : 16 January 2020, 2:21 PM IST
Topics : Maharajganj pharenda Road Accident uttar pradesh अनियंत्रित लोडर मैजिक एक्सीडेंट फरेन्दा दक्षिणी बाईपास महराजगंज