गौसदन में घुसने से रोका तो भड़के आरोपी! दीवार फांदकर अंदर घुसे, रजिस्टर फाड़े और कर्मचारियों से मारपीट
महराजगंज के अहमदपुर गौसदन में कथित तौर पर बिना अनुमति घुसने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, रजिस्टर फाड़ने, तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। पंचायत सहायकों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सूरज यादव समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।