Crime News: मध्य प्रदेश में चाचा ने की भतीजे की हत्या

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के कुरथरा गांव में एक युवक की उसके ही चाचा ने हत्या कर दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 23 June 2022, 1:15 PM IST
google-preferred

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के कुरथरा गांव में एक युवक की उसके ही चाचा ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय यादव (30) ने कल रात्रि ठेला बंद कर रिश्ते में चाचा लगने वाले कल्लू यादव के साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तभी कल्लू ने संजय के सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने संजय की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। (वार्ता) 

Published : 
  • 23 June 2022, 1:15 PM IST

Advertisement
Advertisement