उबेर के अध्यक्ष जेफ जोन्स ने दिया इस्तीफा

एप आधारित कैब सेवा प्रदाता उबेर के अध्यक्ष जेफ जोन्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। जोन्स को इस पद पर नियुक्त हुए छह माह ही हुए थे।

Updated : 20 March 2017, 1:20 PM IST
google-preferred

न्यूयार्क: एप आधारित कैब सेवा प्रदाता उबेर के अध्यक्ष जेफ जोन्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। जोन्स को इस पद पर नियुक्त हुए छह माह ही हुए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, "हम जोन्स को छह माह तक कंपनी में दी गई उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

जोन्स को पिछले साल अगस्त के अंत में उबेर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उबेर में जोन्स कैब संचालन, विपणन और ग्राहक सहायता विभाग को देखते थे।एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ माह से कंपनी के साथ कई विवाद जुड़ गए थे।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस कालनिक ने रविवार को कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि जोन्स ने यह निर्णय कंपनी द्वारा मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) की नियुक्ति का फैसला लेने के बाद किया। रिपोर्ट के अनुसार, जोन्स इस पर तुरंत टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

उबेर फरवरी से अब तक अपने कई बड़े कार्यकारी अधिकारियों को खो चुकी है। इस साल मार्च में उबेर के 'ग्रोथ एंड प्रोडक्ट' विभाग के प्रमुख एड बेकर ने भी इस्तीफा दे दिया था।  (आईएएनएस)

Published : 
  • 20 March 2017, 1:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement