
रायबरेली: रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली में बोर्ड की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे 2 छात्र वाहन से टकरा गए। घायल छात्रों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पहलवान वीर बाबा, अरखा में यह हादसा हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
10वीं कक्षा के दो छात्र, शिवा पुत्र सुखलाल सरोज और मंजीत पुत्र हरिलाल, जवर इंटर कॉलेज अरखा में पेपर देकर लौट रहे थे। तभी एक दुग्ध वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र क की हालत गंभीर है। एंबुलेंस से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Published : 24 February 2025, 3:49 PM IST
Topics : Bike Accident board exam student Dynamite News raebareli accident news Raebareli Road Accident students accident students in hospital UP Board Exam