हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। पहला हादसा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जहां स्कूली वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे हाल ही में लेखपाल पद पर चयनित अमित कुमार (30) की मौत हो गई। दूसरा हादसा हाईवे पर हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई।
स्कूली वैन की टक्कर से लेखपाल की मौत
दोपहर करीब ढाई बजे तेंदुली गांव के पास स्कूली वैन ने बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी। अमित कुमार फतेहपुर जिला मुख्यालय में लेखपाल प्रशिक्षण ले रहे थे। हादसे के बाद वैन चालक वाहन में बैठे चार बच्चों को छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डॉक्टर उमेश के अनुसार, जब अमित को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने वैन को कोतवाली में खड़ा करा दिया है और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौत
दूसरा हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर ब्रिज पर हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ओम प्रकाश (बर्रा, कानपुर) को टक्कर मार दी। वह रात में शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
Published : 14 February 2025, 12:48 PM IST
Topics : Bindki Police Station Area fatehpur news fatehpurpolice road accident in fatehpur two people dead