मुंबई: गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने पहुंचे दो दमकल कर्मचारी घायल

मुंबई के उपगनगर गोरेगांव के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह दो गोदाम में आग लग गई। गोदाम के दूसरे तल पर रसायन और फार्मास्युटि‍कल उत्पाद रखे हुए थे। अधिकारि‍यों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान अग्निशमन दल के दो सदस्य घायल हुए हैं। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 24 August 2019, 3:31 PM IST
google-preferred

मुंबई : मुंबई के उपगनगर गोरेगांव के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह दो गोदाम में आग लग गई। अधिकारि‍यों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान अग्निशमन दल के दो सदस्य घायल हुए हैं। मुंबई अग्निशमन विभाग के प्रमुख पी.एस. रहांगडाले ने कहा, गोरेगांव पश्चिम स्थित उद्योग नगर इंडस्ट्रियल एस्टेट में प्लाट संख्या सात में सुबह 6:57 बजे आग लगी। यह तीन मंजिला इमारत के दूसरे तल पर रसायन और फार्मास्युटि‍कल उत्पादों के दो गोदाम तक सीमित थी।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र  

उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल घटनास्थल पर सुबह 7:25 बजे पहुंचा और तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आग बुझाने के लिए आठ दमकल की गाड़ियां लगाई गई हैं। अग्निशमन दल के दो कर्मियों ने कार्रवाई के दौरान सांस लेने में परेशानी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रहांगडाले ने बताया कि आग के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा। (भाषा)
 

Published : 
  • 24 August 2019, 3:31 PM IST

Advertisement
Advertisement