हिंदी
आगरा: आगरा के फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर स्थित ‘फौजी ढाबा’ के संचालक के साथ रात पीआरवी पुलिसकर्मियों की मारपीट होने के बाद पुलिस आयुक्त ने दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, होटल संचालक लोकेश ने पीआरवी पुलिसकर्मी ब्रजेश छौंकर और संदीप चौधरी से पानी की बोतल के पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने लोकेश की बुरी तरह पिटाई कर दी।
इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को मामला विभाग के संज्ञान में आया।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर मामले में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
Published : 10 March 2023, 12:34 PM IST
No related posts found.