हिंदी
गोरखपुर: जनपद में जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रजिस्ट्री हुई जमीन में हेराफेरी कर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये जमीन बेचने का काम करते थे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने चिलुआताल थाना क्षेत्र से गोवर्धन निषाद और पुल्लु उर्फ पुल्लुर निषाद को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल, आरोपी विभिन्न लोगों से पैसे लेकर उनकी रजिस्ट्री हुई जमीन में हेराफेरी करते थे। वे कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को बेच देते थे और लोगों को धोखा देते थे। इस तरह से उन्होंने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Published : 21 December 2024, 5:42 PM IST
Topics : Chiluatal Dynamite News Gorakhpur Land Fraud Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash UP News UP Police