Bureaucracy: टी वी नागेन्द्र प्रसाद कजाकिस्तान में भारत के नये राजदूत नियुक्त, जानिये उनके बारे में

भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टी वी नागेन्द्र प्रसाद को कजाकिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 June 2023, 3:30 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. टी वी नागेन्द्र प्रसाद को कजाकिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, डॉ. टी वी नागेन्द्र प्रसाद वर्ष 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं और वह अभी सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रसाद को कजाकिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है और वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

Published : 
  • 30 June 2023, 3:30 PM IST

Related News

No related posts found.