Fatehpur News: फतेहपुर में संत निरंकारी ब्रांच में जवानों ने किया ये अद्भुत काम

फतेहपुर में संत निरंकारी मिशन की अनुयाई सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देश पर आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 August 2024, 4:45 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: संत निरंकारी मिशन की अनुयाई सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देश पर जनपद में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्रांच फतेहपुर यूनिट नंबर 791 के जवानों ने आज तिलोकीपुर रोड स्थित दीप गार्डन मैरिज हॉल में 50 वृक्ष लगाकर इस वृक्षारोपण के महापर्व के कार्यक्रम को संपन्न किया गया। 

वृक्षारोपण का बताया महत्व 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वहीं सेवादल शिक्षक सुरेश चंद ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाते हैं वृक्षों को बच्चों की तरह पालना चाहिए और बड़े होने के बाद वही वृक्ष फल के साथ-साथ छाया भी देते हैं जिससे वातावरण शुद्ध रहता है। जिस तरह से आजकल हरियाली कम हो रही है वो हमारे आने वाली पीढियों के लिए भी घातक साबित हो सकता हैं, हम सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। 

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजुद 

उन्होंने बताया कि आज पूरे  देश में संत निरंकारी मिशन की अनुयाई सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देश पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है वही इस मौके पर ब्रांच के अकाउंटेंट महात्मा अशोक शुक्ला, राम भवन, चंद्र प्रकाश वर्मा समेत बड़ी संख्या में सेवादल के भाई-बहन मौजूद रहे। 

Published : 
  • 11 August 2024, 4:45 PM IST

Advertisement
Advertisement