हिंदी
रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा सोमवार को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री राज नारायण अग्रहरि, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला संरक्षक संदीप जैन, गीता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, खाद्य निरीक्षक शेफाली रस्तोगी को बैच लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
एडीएम प्रशासन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने होली की शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि रायबरेली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन प्रेम, सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे सुंदर आयोजन राज्य को मजबूती प्रदान करते हैं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है।
समाजसेवी व्यापारी राजेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज सोनकर, मनीष चावला, शैलेंद्र अग्निहोत्री राजेश श्रीवास्तव, डॉ एस के जैन, रेनू सिंह, अवतार सिंह छाबड़ा, महेंद्र अग्रवाल, सी पी भुंडल, सौरमंडल शुक्ला, सुरेंद्र सिंह मोंगा, गुरजीत सिंह तनेजा, कृष्णकांत त्रिपाठी, मोहम्मद शकील, अशोक सिंह को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शबाब अली द्वारा गया भजन अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो पर खूब तालियां बजी, अनुराग, आनंद, अरुण, रणवीर ,बबलू के ग्रुप द्वारा गीत, संगीत गजल पर लोग खूब झूमे। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष केके गुप्ता द्वारा किया गया, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, महामंत्री प्रभाकर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, महामंत्री विमलेश मिश्रा जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी, दिग्विजय सिंह, विमलेश रावत, राजेश अग्रवाल, शिखर श्रीवास्तव, हरभजन सिंह छाबड़ा, सोना सिंह, मोंगा, गुरजीत सिंह, प्रियंका अवस्थी, गीता सिंह, रेखा सिंह, उषा श्रीवास्तव, डॉ सरोज सिंह, रेखा केसरवानी, वर्षा सिंह, उमा सिंह, अनुराधा मिश्रा, रुचि सिंह, आलोक सिंह, वीरेंद्र अग्रहरि, ओमिक सोनी, राकेश अग्रहरी, ओम प्रकाश साहू, रिंकू जायसवाल गौरव बाबा,आदि का विशेष सहयोग रहा।
Published : 17 March 2025, 6:47 PM IST
Topics : Dynamite News Holi Celebration 2025 raebareli news Raebareli Vayapar Mandal samman samaroh trade union raebareli UP News uttar pradesh