
एटाः जनपद एटा में अवैध तरीके से खनन कर बालू ले जा रहे ट्रेक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। दूसरा बाइक सवार हुआ गंम्भीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।
नया गांव थाना क्षेत्र के नगला चंदी चौराहे में प्रशासन की नाक के नीचे लॉकडाउन के समय जनपद एटा में खनन का खेल चल रहा है। हर बार की तरह एस डी एम अलीगंज ने अवैध खनन की जांच के आदेश दिए, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की ट्रेक्टर चालक हुआ मौके से फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रेक्टर चालक कान में हेडफोन लगाकर ट्रेक्टर चला रहा था, उसी वक्त मोटर साइकिल पर सवार होकर बोरिंग मिस्त्री को बुलाकर ला रहा था। तभी बालू भरे ट्रेक्टर ने रौंद दिया जिससे राजवीर उर्फ पप्पू निवासी सुगईपुर की मौके पर मौत हो गई जबकि बोरिंग मिस्त्री गंम्भीर रूप से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस को बेखौफ बदमाशों ने दी खुली चुनौती..
राजवीर की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी अलीगंज पी एल मौर्य ने अवैध खनन सबाल पर मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।
Published : 23 May 2020, 7:55 PM IST
Topics : etah Road Accident uttar pradesh अलीगंज जनपद एटा सड़क हादसा