Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में भारत का कमाल, पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत दर्ज की है। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 July 2021, 11:03 AM IST
google-preferred

टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को मात दे दी है।

पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया था। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से पहले क्वार्टर में केन रसेल ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ हॉकी खेली गई। इस दौरान भारत की तरफ से जोरदार हमला किया गया। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से कुछ गलतियां भी की गईं जिसके एवज में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारत की तरफ से श्रीजेश ने अच्छा बचाव करते हए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत का अगला मैच इससे भी बड़ा होगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमों के बीच ये मैच रविवार को होगा।

पोस्ट में गेंद को डालने की कई कोशिशें की, हालांकि वो नाकाम रही। चौथे क्वार्टर में जब आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश उसकी कोशिशों के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए।

Published : 
  • 24 July 2021, 11:03 AM IST