मकर संक्रांति पर चौक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिये इस बार के खिचड़ी मेला की खास बातें

महराजगंज जनपद के गोरक्षनाथ मंदिर चौक में लगने वाले तीन दिवसीय खिचड़ी मेला के लिये इस बार कुछ अलग और खास तैयारियां की गई हैं।। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी ख़बर

Updated : 12 January 2025, 4:05 PM IST
google-preferred

महराजगंज: गोरक्षनाथ मंदिर चौक में लगने वाले तीन दिवसीय खिचड़ी मेला की तैयारी पूरी हो गयी है। इस दौरान सदर एसडीएम ने पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का जायजा लिया और क्षेत्र का भ्रमण किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगेगी।

सादे वस्त्रों में ड्यूटी

जानकारी के मुताबिक मेले की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे वस्त्रों में ड्यूटी लगायी गयी है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से मेले की निगरानी की जायेगी। मंदिर में ही मेले के लिए पुलिस थाना और कंट्रोल रूम बनाया गया है। मेले में कुल 9 बैरियर और 6 पार्किंग स्थल बनाये गए है। 

डॉक्टरों की टीम और खोया पाया केंद्र

मेला में मोबाइल टॉयलेट और पानी के टैंकर की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त मेला परिसर में साफ सफाई के सफाई कार्मिक की ड्यूटी लगाई गयी है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए डॉक्टरों की टीम, खोया पाया केंद्र और रूफ टॉप निगरानी टीम लगाई गयी है।

झूला और आवागमन 

मंदिर प्रशासन द्वारा दुकानों को व्यस्थित ढंग से लगवाया गया है। इसके अतिरिक्त मेला में झूला और आवागमन के लिए व्यवस्था की गयी है। जिससे किसी को भी कोई परेशानी न हो।

Published : 
  • 12 January 2025, 4:05 PM IST

Advertisement
Advertisement