एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में अमृतकाल की थीम पर आयोजित होगा तीन दिवसीय “राइज इन इंडिया 2023, जानिये इसकी खास बातें

गाज़ियाबाद-मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में अमृतकाल की थीम पर आयोजित होगा “राइज इन इंडिया 2023” का आयोजन किया जायेगा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 December 2023, 5:24 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गाज़ियाबाद-मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में "अमृतकाल" की थीम पर तीन दिवसीय मेगा इवेंट "राइज़ इन इंडिया 2023" का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 21, 22 और 23 दिसंबर को होगा। इस आयोजन में देश के कई प्रमुख विभाग, संस्थान और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जायेगा।

गाज़ियाबाद से राज्य सभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अनिल अग्रवाल ने बताया कि "राइज़ इन इंडिया 2023" के आयोजन की थीम "अमृतकाल" पर आधारित है, जो जी20 2023 में भारत की अध्यक्षता और आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के संबंध में हमारे माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को भी उजागर करेगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम "राइज़ इन इंडिया 2023" विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, वन संरक्षण, हथकरघा और हस्तशिल्प, पर्यटन, अनुसंधान और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और पहल के बारे में जागरूकता पर केंद्रित है एवं सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, कौशल विकास, विद्युत ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, जल संरक्षण और स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों पर रोशनी डालेगा जो युवाओं, आम जनता और किसानों के लिए मददगार होगा।

आयोजन में मुख्य रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं और नीतियों पर जागरूकता, शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास, हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका और मंत्रालयों और विभागों द्वारा की गई पहल पर केंद्रित रहेगा।

इस आयोजन में डीआरडीओ, इसरो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, परमाणु ऊर्जा विभाग, केंद्रीय जल आयोग, बीआईए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग जैसे देश के कई प्रमुख संस्थान और विभाग शामिल रहेंगे।

Published : 
  • 15 December 2023, 5:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement