हत्या के मामले में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के साथ उसके कथित प्रेमी और एक दोस्त की भी गिरफ्तारी हुई।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 October 2019, 4:45 PM IST
google-preferred

जयपुर: जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के साथ उसके कथित प्रेमी और एक दोस्त की भी गिरफ्तारी हुई।

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

पुलिस का कहना है कि आरोपी अंजू (30) के शादीशुदा अकबर के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। अकबर के अंजू के परिवार से करीबी रिश्ते थे।

पुलिस ने बताया कि अकबर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पति पूनम चंद गोयार (35) को शुक्रवार की रात जयपुर—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचरोल ले गया और वहां सबने शराब पी। थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने सोमवार को बताया कि जब पूनम चंद शराब के नशे में था उस दौरान अकबर और उसके साथियों ने पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः मामूली सी बात को लेकर मेडिकल छात्रों और स्थानीय लोगों में मारपीट, दर्जन भर लोग घायल

उन्होंने बताया कि शव की पहचान के बाद संदेह के आधार पर उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब पूनम चंद की हत्या के षडयंत्र में उसके प्रेमी के शामिल होने के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि अंजू, अकबर और एक अन्य साथी अलाउद्दीन को रविवार को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। (भाषा)